Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तमिलनाडु चुनाव: ‘BJP ने टिकट नहीं काटा, मैंने खुद चुनाव लड़ने से मना किया’, अन्नामलाई ने तोड़ी चुप्पी

April 4, 2026

तमिलनाडु चुनाव: ‘BJP ने टिकट नहीं काटा, मैंने खुद चुनाव लड़ने से मना किया’, अन्नामलाई ने तोड़ी चुप्पी

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) की उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद एक बड़ी चर्चा शुरू हो गई, क्योंकि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम इस सूची में नहीं था। इस पर सफाई देते हुए अन्नामलाई ने कहा कि उन्हें टिकट देने से मना नहीं किया गया, बल्कि उन्होंने खुद चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें-
Kerala Election 2026: ‘अब इसमें लेफ्ट जैसा कुछ नहीं बचा’, राहुल गांधी का LDF पर बड़ा हमला
दिल्ली में वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत: फिर खुलेंगे 13 RTO ऑफिस, DL-14 होगा खत्म
UIDAI ने लॉन्च किया नया मोबाइल ऐप… घर बैठे बदलें अपने आधार कार्ड की डिटेल्स; जानें खास फीचर्स

अन्नामलाई का बयान 

चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अन्नामलाई ने कहा, उन्होंने पहले ही पार्टी नेतृत्व को लिखित में बता दिया था कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते। वे चुनाव लड़ने के बजाय NDA गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। पार्टी ने उनके फैसले का सम्मान किया, जिसके लिए उन्होंने धन्यवाद भी दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा “जब मैंने खुद चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई, तो पार्टी मुझे टिकट कैसे देती?” अन्नामलाई ने बताया कि नरेंद्र मोदी हाल ही में चेन्नई आए थे और पार्टी नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। इसके बाद वे कोच्चि जाकर चुनाव प्रचार करेंगे।

अटकलें क्यों लगीं?

अन्नामलाई के नाम की अनुपस्थिति के बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि BJP और AIADMK के गठबंधन के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला। लेकिन अन्नामलाई ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया।

कौन हैं K. अन्नामलाई?

पूर्व IPS अधिकारी (कर्नाटक में सेवा) “सिंघम” के नाम से मशहूर हैं। साल 2021 में तमिलनाडु BJP अध्यक्ष बने। “एन मन, एन मक्कल” यात्रा के जरिए पार्टी को मजबूत किया। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में BJP को सीट नहीं मिली, लेकिन उसका वोट शेयर बढ़कर 11% हो गया। BJP और AIADMK के बीच पहले कुछ मतभेद हुए थे। 2025 में दोनों पार्टियों ने फिर गठबंधन कर लिया। अन्नामलाई ने बाद में प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया

चुनाव की पूरी तस्वीर

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 23 अप्रैल को होंगे और नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। राज्य में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। सीटों के बंटवारे की बात करें तो AIADMK 169 सीटें, बीजेपी 27 सीटें, PMK 18 सीटें, AMMK 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी बची सीटों पर अन्य दल चुनाव लड़ रहे हैं।

मुकाबला किसके बीच?

तमिलनाडु में मुख्य लड़ाई  DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन vs AIADMK के नेतृत्व वाले NDA की बीच होगी। इसके अलावा, अभिनेता से नेता बने विजय भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें