Site icon Dainik Savera Times

भाजपा ने 10 साल में चंडीगढ़ के विकास के लिए कुछ नहीं किया : मनीष तिवारी

One Nation One Election

One Nation One Election

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 10 साल में चंडीगढ़ के विकास के लिए कुछ नहीं किया और केंद्र शासित क्षेत्र के लोगों से किये वादों को पूरा करने में नाकाम रही। मनीष तिवारी कांग्रेस के टिकट पर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में किये गए वादों को कथित तौर पर पूरा न करने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने लिखित रूप से झूठ बोलने में पीएचडी की है।’’ तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब उसने 2014 और 2019 में चंडीगढ़ के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए, तो उसे चंडीगढ़ के लोगों से फिर से झूठ बोलने की हिम्मत कैसे हुई?’’ भाजपा ने चंडीगढ़ से दो बार की सांसद किरण खेर की जगह संजय टंडन को चुनाव मैदान में उतारा है।


तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने 2019 में चंडीगढ़ के लोगों से किये गए अपने 56 वादों में से एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘किरण खेर ने वादा किया था कि वह (भाजपा) एक नागरिक चार्टर बनाएगी। मैं पूछना चाहता हूं कि वह चार्टर कहां है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जनता की शिकायतों के निवारण के लिए जनता दरबार लगाने का वादा किया गया था। क्या ऐसा हुआ?’’ चंडीगढ़ की यातायात समस्या को रेखांकित करते हुए, तिवारी ने पूछा कि भाजपा ने मेट्रोरेल का विकल्प क्यों नहीं चुना। तिवारी ने अपने भाजपा उम्मीदवार को दी गई खुली बहस की चुनौती दोहराते हुए उनसे कहा कि वह केंद्र शासित प्रदेश के मुद्दों पर बहस और चर्चा के लिए 30 मई को पूर्वाह्न् 11 बजे टंडन का इंतजार करेंगे।

Exit mobile version