Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा ने दिल्ली में पुलिस राज लागू कर दिया: ‘आप’

March 26, 2024

भाजपा ने दिल्ली में पुलिस राज लागू कर दिया: ‘आप’

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार ने दिल्ली में पुलिस राज लागू कर दिया, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राय ने आज यहां पत्रकारों से कहा,‘‘ पूरी दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से कोई प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। पार्टी के कार्यालय को बार -बार सील करने की कोशिश की जा रही है।

आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि कार्यालय को सील किया गया हो। आप कार्यालय को शांतिपूर्वक संचालित किया जा रहा है। बार-बार पुलिस द्वारा बैरिकेड रिपीट बैरिकेड लगाये जा रहे हैं, यह समझ से परे है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली वालों में जो गुस्सा है उसका केंद्र सरकार को जवाब देना होगा। पुलिस बैरिकेड लगाकर भाजपा के नेता पीछे नहीं छुप सकते हैं। तानाशाही का जो विस्तार किया जा रहा है, जनता उसके खिलाफ लड़ेगी, और हम भी लड़ेंगे।’
’
केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे ‘आप’ के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे।
‘आप’ ने दो वीडियो जारी करते हुये सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मोदी की तानाशाही का असली चेहरा। भाजपा को प्रदर्शन करने की खुली छूट। ‘आप’ के प्रदर्शन करने पर सीधा जेल। कितनी भी जोर लगा ले तानाशाह, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली वाले अपने मुख्यमंत्री की अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ अपने ही प्रधानमंत्री से सवाल पूछने जा रहे थे, लेकिन मोदी जी की पुलिस ने हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है और ‘आप’ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। हम मोदी जी से पूछना चाहते हैं कि एक ऐसे शरत चंद्र रेड्डी की गवाही पर आपने केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया, जबकि उसी ने भाजपा को 60 करोड़ रुपये की रिश्वत दी है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें