Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP Join : पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल भाजपा में शामिल

April 12, 2024

BJP Join : पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल भाजपा में शामिल

बाड़मेर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी हैं और शुक्रवार को पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल फिर भाजपा में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बाड़मेर में भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा से पहले इसी मंच पर जसोल ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर पूर्व आईएएस अधिकारी ललित के पंवार एवं महंत निर्मलदास भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा ज्वाइंनिंग कमेटी के संयोजक डा. अरुण चतुर्वेदी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर जसोल, पंवार एवं महंत निर्मलदास को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर कैलाश चौधरी सहित भाजपा के अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उल्लेखनीय हैं जसोल बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें