Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP नेता Ujjwal Deepak यंग लीडर्स अवॉर्ड से सम्मानित

December 13, 2024

BJP नेता Ujjwal Deepak यंग लीडर्स अवॉर्ड से सम्मानित

नई दिल्ली : भाजपा के युवा नेता उज्‍जवल दीपक को उनके उत्कृष्ट राजनीतिक योगदान, नेतृत्व क्षमता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऋषि हुड यूनिवर्सिटी द्वारा प्रतिष्ठित यंग लीडर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया, जिसमें भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु और प्रसिद्ध उद्योगपति अजय पीरामल ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। उज्‍जवल दीपक ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यंग लीडर्स अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के लिए मैं विश्वविद्यालय परिवार का आभारी हूं। मुझे खुशी है कि मेरे द्वारा किए जा रहे राजनीतिक और सामाजिक कार्यों को इस अवॉर्ड के माध्यम से सराहा गया।

सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है
यह पुरस्कार मुझे देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस अवॉर्ड को अपने छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवा अभ्यर्थयिों को समर्पति करता हूं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन को पूरी ताकत से समर्थन दिया था। इसी आंदोलन के कारण आज छत्तीसगढ़ में पीएससी परीक्षा पारदर्शतिा और ईमानदारी से आयोजित हो पा रही है। प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके उज्‍जवल दीपक रिलायंस के लीडरशिप प्रोग्राम में भी चयनित हो चुके हैं। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज बने हुए हैं और समाज के हर पहलू में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्यरत हैं। उनकी यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा है। उज्‍जवल दीपक समाज में बदलाव लाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें