Site icon Dainik Savera Times

मीटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से BJP विधायक का निधन, पीएम मोदी बोले- पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई

BJP MLA passes away after suffering a heart attack

BJP MLA passes away after suffering a heart attack

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। फरीदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री की एक बैठक चल रही थी, उसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया।

हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। खास बात यह है कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने निधन से ठीक एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वह फरीदपुर से दूसरी बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2017 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सियाराम सागर को हराया था।

 

पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई: पीएम मोदी

वहीं, पीएम मोदी ने भी बिहारी लाल के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जनहित में समर्पित भाजपा के एक कर्मठ नेता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति!”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का अचानक निधन बेहद दुखद है। उन्होंने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन से फरीदपुर क्षेत्र के लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।

Exit mobile version