Site icon Dainik Savera Times

Exit Poll 2026: BJP या TMC, बंगाल में किसकी बन रही सरकार… देखें एग्जिट पोल के नतीजे

Whose government is being formed in Bengal... See the exit poll results

Whose government is being formed in Bengal... See the exit poll results

नेशनल डेस्क: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। अलग-अलग एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ के एग्जिट पोल के अनुसार, BJP को 150-160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 130-140 सीटों का अनुमान है। अन्य पार्टियों को 6-10 सीटें मिल सकती हैं।

मैट्रिज के एग्जिट पोल में भी BJP आगे

मैट्रिज के एग्जिट पोल में भी BJP आगे दिखाई गई है, जहां उसे 146-161 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि TMC को 125-140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं पोल डायरी के एग्जिट पोल में BJP को 142-171 सीटें और TMC को 99-127 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य पार्टियों को 5-9 सीटें मिल सकती हैं।

दूसरे चरण में 90% तक मतदान हुआ 

बुधवार शाम 6 बजे आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद ये एग्जिट पोल सामने आए। इस दौरान करीब 90% तक मतदान दर्ज किया गया, जो काफी ज्यादा माना जा रहा है। जिलों की बात करें तो पूर्बा बर्धमान में सबसे ज्यादा 92.46% वोटिंग हुई, जबकि हुगली, नादिया, हावड़ा और उत्तर 24 परगना में भी करीब 89-90% मतदान हुआ।

TMC और BJP के बीच मुकाबला 

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच माना जा रहा है। कई बड़े नेताओं ने वोट डाला, जिनमें ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, अभिषेक बनर्जी  और अन्य नेता शामिल हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप की खबरें भी सामने आईं। अब सभी की नजर 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी है, जब असली नतीजे सामने आएंगे।

Exit mobile version