कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद CM ममता बनर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि BJP ने इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर खेल खेला। यह BJP और इलेक्शन कमीशन के बीच बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
वोटिंग के बाद EVM 90% चार्ज है, कैसे हो सकता है: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा, “दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के डेमोक्रेटिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के लिए विलेन बन गए। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह रेड करना शुरू कर दिया। उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया।”
मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ”उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और BJP ने सीधे इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर खेल खेला। यह BJP और इलेक्शन कमीशन के बीच बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इसमें सीधे शामिल हैं। उन्होंने SIR से 90 लाख नाम हटा दिए। जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए। उन्होंने गंदा, घटिया और शरारती खेल खेला। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।

