Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

केरल की त्रिशूर सीट से भाजपा के सुरेश गोपी जीत की तरफ बढ़ रहे

June 4, 2024

केरल की त्रिशूर सीट से भाजपा के सुरेश गोपी जीत की तरफ बढ़ रहे

तिरुवनंतपुरम। केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 58,000 से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए हैं और जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। यह जानकारी निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को मतगणना के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार है।
गोपी को दोपहर करीब 12.15 बजे तक 2,97,760 मत मिले हैं।

त्रिशूर में 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें कुल 2,93,822 मत मिले थे। इस बार उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा के वी एस सुनील कुमार हैं। सुनीलकुमार को दोपहर करीब 12.15 बजे तक 2,39,241 मत मिले थे और कांग्रेस के मुरलीधरन 2,33,517 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे। सुरेश गोपी 2019 के लोकसभा चुनाव और फिर 2021 के राज्य विधानसभा चुनावों में त्रिशूर से हार गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें