Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बंगाल समेत पांच राज्यों में BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक’, पीएम मोदी ने जताया भरोसा

April 29, 2026

‘बंगाल समेत पांच राज्यों में BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक’, पीएम मोदी ने जताया भरोसा

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भरोसा जताया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बड़ी जीत दर्ज करेगी। बुधवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है। वहीं तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में पहले ही मतदान हो चुका है।

लोग बिना डरे वोट डालने घरों से निकल रहे- पीएम मोदी

हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोग बिना किसी डर के बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए बाहर आ रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मजबूती का संकेत बताया।उन्होंने कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और लोग अपने मतदान के अधिकार का खुलकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

पार्टी अब जीत की “हैट्रिक” पूरी करने की ओर बढ़ रही

पीएम मोदी ने हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में BJP-NDA की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी अब जीत की “हैट्रिक” पूरी करने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गुजरात में BJP ने बड़ी संख्या में नगर पालिकाओं और पंचायतों में जीत हासिल की है, जिससे पार्टी का मनोबल काफी बढ़ा है।

कब आएंगे विधानसभा चुनावों के रिजल्ट

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान सुबह 11 बजे तक करीब 39.97% वोटिंग दर्ज की गई। जिलों में पूर्व बर्धमान सबसे आगे रहा, जबकि हुगली दूसरे स्थान पर रहा। इन सभी राज्यों में हुए चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। BJP का लक्ष्य असम और पुडुचेरी में अपनी सरकार बनाए रखना और बाकी राज्यों में जीत हासिल करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें