Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने Ravi की गिरफ्तारी के विरुद्ध चिकमगलुरु में प्रदर्शन किया, गिरफ्तार

December 20, 2024

BJP कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने Ravi की गिरफ्तारी के विरुद्ध चिकमगलुरु में प्रदर्शन किया, गिरफ्तार

चिकमगलुरु : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता C.T. Ravi की गिरफ्तारी के विरुद्ध यहां प्रदर्शन कर रहे पार्टी समर्थकों और स्थानीय नेताओं को शुक्रवार को हनुमथप्पा र्सिकल पर यातायात बाधित करने के आरोप में एहतियातन हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। भाजपा के पदाधिकारियों ने रवि की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बेलगावी, कलबुर्गी और राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन किये। रवि को बेलगावी में विधान परिषद में राज्य मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए और नारे लगाते हुए रवि की तत्काल रिहाई की मांग की। पार्टी ने रवि की गिरफ्तारी के बाद उनके पैतृक जिले चिकमगलुरु में बंद का आह्वान किया था। पुलिस के अनुसार, भाजपा के लगभग 100 सदस्य और समर्थक हनुमथप्पा र्सिकल पर एकत्र हुए और C.T.Ravi की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया तथा यातायात में बाधा उत्पन्न की, जिससे जनता को असुविधा हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।’’ रवि ने अपने खिलाफ आरोपों से इनकार किया है और इसे ‘‘गलत’’ करार दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें