Site icon Dainik Savera Times

बसपा ने UP में उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, तीन सीटों पर प्रत्याशी बदले

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गुरुवार रात उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। बसपा ने राज्य में तीन और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जबकि अन्य तीन सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए। पार्टी ने गोंडा से सौरभ कुमार मिश्र, कैसरगंज से नरेंद्र पांडे और बाराबंकी (सुरक्षित सीट) से शिव कुमार दोहरे को मैदान में उतारा है। जहां गोंडा और कैसरगंज के उम्मीदवार ब्राrाण हैं, वहीं बाराबंकी का उम्मीदवार अनुसूचित समुदाय से है।

जिन तीन सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार बदले हैं उसमें संत कबीर नगर, आजमगढ़ और डुमरियागंज शामिल है। आजमगढ़ में कांग्रेस छोड़कर आई सबीहा अंसारी की जगह मशूद अहमद को टिकट दिया गया है। संत कबीर नगर में सैयद दानिश की जगह नदीम अशरफ को टिकट दिया गया है।

आजमगढ़ में बसपा दो बार प्रत्याशी बदल चुकी है। पार्टी ने शुरुआत में अपने पूर्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को मैदान में उतारा था, लेकिन फिर उनकी जगह सबीहा अंसारी और अब मशूद अहमद को मैदान में उतारा है।

डुमरियागंज में ख्वाजा शम्सुद्दीन की जगह मोहम्मद नदीम मिर्ज चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, बसपा ने लखनऊ पूर्व सीट से आलोक कुशवाहा को मैदान में उतारने की घोषणा की। बसपा ने इलाहाबाद से रमेश सिंह पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बांसगांव में राम समुझ बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

श्रवस्ती में पार्टी ने मोइनुद्दीन अहमद खान उर्फ ??हाजी दद्दन खान को मैदान में उतारा है। वाराणसी में पार्टी ने अतहर जमाल लारी की जगह सैयद नियाज अली को उम्मीदवार बनाया है। भदोही में इरफान अहमद की जगह हरिशंकर सिंह को मैदान में उतारा है।

Exit mobile version