Site icon Dainik Savera Times

‘अगले 25 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बना केंद्रीय बजट 2026’, NDA बैठक में बोले पीएम मोदी

central budget 2026 prepared needs of next 25 years NDA

central budget 2026 prepared needs of next 25 years NDA

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में हुई NDA संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 को देश के अगले 25 वर्षों के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री ने NDA सांसदों से अपील की कि वे इस बजट की खास बातें आम जनता तक सरल भाषा में पहुंचाएं, ताकि लोग समझ सकें कि यह बजट उनके जीवन को कैसे बेहतर बनाएगा।

यह भी पढ़ें:  बाल-बाल बची कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, आनन फानन में लिया गया ये फैसला

NDA की सोच को विदेशों में भी समर्थन मिल रहा

पीएम मोदी ने देश की राजनीतिक स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कई छोटी राजनीतिक पार्टियां NDA के साथ जुड़ रही हैं। उनका कहना था कि अब देश में NDA के साथ जुड़ी पार्टियों की संख्या 50 प्रतिशत से भी ज़्यादा हो गई है। इससे यह साफ़ होता है कि NDA की सोच को भारत और विदेशों में भी समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने व्यापार समझौतों (Trade Agreements) का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ये समझौते देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

इन समझौतों को लेकर देश में काफी उत्साह- किरेन रिजिजू

इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत ने हाल ही में 9 बड़े व्यापार समझौते पूरे किए हैं। इनमें भारत-EU FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) और अमेरिका के साथ हुआ नया व्यापार समझौता शामिल है। उन्होंने कहा कि इन समझौतों को लेकर देश में काफी उत्साह है। बैठक के दौरान नए BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत भी किया गया। किरण रिजिजू ने बताया कि अब तक भारत 39 विकसित देशों के साथ FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) कर चुका है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इन बड़ी आर्थिक सफलताओं के लिए NDA सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान और अभिनंदन भी किया।

अमेरिका ने टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को भारत के साथ हुए एक बड़े व्यापार समझौते की घोषणा की थी। यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब अगस्त 2025 में अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाया था। अब इस नए समझौते के तहत, अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया है। बदले में भारत ने भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और नॉन-टैरिफ बाधाओं को लगभग शून्य करने पर सहमति दी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के कारण यह समझौता हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अमेरिका से ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पादों में 500 अरब डॉलर से ज़्यादा की खरीद का वादा किया है।

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, जानें कैसे रची गई थी साजिश

अब “मेड इन इंडिया” उत्पादों पर कम टैरिफ लगेगा- पीएम मोदी 

ट्रंप की इस घोषणा के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके उन्हें खुशी हुई और यह जानकर संतोष है कि अब “मेड इन इंडिया” उत्पादों पर कम टैरिफ लगेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के इस फैसले के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद भी दिया।

Exit mobile version