Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दिया

जयपुरः विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गहलोत रविवार शाम राजभवन पहुंचे और राज्यपाल कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंपा। राजभवन के बयान के अनुसार, राज्यपाल मिश्र ने तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नई सरकार के गठन तक कार्य करते रहने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में राज्य की 200 में से 199 सीट पर मतदान हुआ है। जिसके परिणाम रविवार को आए। भारतीय जनता पार्टी को 106 सीट पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत मिल गया है। शाम 6:45 बजे तक नौ सीट पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। यानी कुल आंकड़ा 115 तक पहुंचता नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस 69 सीट पर सिमटी दिख रही है। 60 सीट पर उसके उम्मीदवार जीत चुके हैं जबकि नौ पर आगे हैं।

Exit mobile version