Site icon Dainik Savera Times

CM भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. चब्बेवाल के लिए किया प्रचार


होशियारपुर/चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल के लिए प्रचार किया। उन्होंने यहां आप उम्मीदवार के साथ एक बड़ा रोड शो किया लोगों से डॉ चब्बेवाल को जिताने की अपील की। रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि हमें तो अब प्रचार के लिए कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती। लोग खुद ही हमारे काम गिनाने लगते हैं। लोगों के बीच हमारा जीरो बिजली बिल बोलता है। मान लोगों से अपील की कि इस बार हमें 13-0 से जीता दो, फिर मैं दोगुने हौसले के साथ पंजाब के विकास के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आपकी मजबूरी को मर्जी में बदलना चाहता हूं।

आज प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना आपकी मजबूरी है। क्योंकि सरकारी स्कूलों और अस्पतालों पर अभी आपका भरोसा नहीं है। गन्ना किसानों पर मान ने कहा कि होशियारपुर और आसपास के इलाकों में गन्ना की काफी खेती होती है। मैं गन्ना किसानों को भरोसा देता हूं कि आप चिंता न करें। जो भी प्राइवेट गन्ना मिल किसानों का बकाया पैसा नहीं दे रहे, उनसे आपका एक-एक रूपया जल्द दिलवाएंगे, मैं हमेशा ही किसानों का साथ खड़ा हूं। आज पंजाब में गन्ना का एमएसपी देश में सबसे ज्यादा है। मान ने कहा कि केंद्र ने 5500 करोड़ (आरडीएफ) रूरल डवैल्पमैंट फंड रोक रखा है परन्तु कोई बात नहीं, हम पंजाब को फिर से पैरों पर खड़ा करेंगे।

Exit mobile version