Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

असीं तां दिल वी जित्ते ते दिल्ली वी जित्ती आ : CM MANN

April 29, 2024

असीं तां दिल वी जित्ते ते दिल्ली वी जित्ती आ : CM MANN

लुधियाना/जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लुधियाना के लोगों से बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली जब वह लुधियाना लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए प्रचार कर रहे थे। मान ने कहा कि लुधियाना में उनके रोड शो में लोग पूरे दिल से और इतने उत्साह से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आप की जीत का 100 प्रतिशत यकीन है। इस रोड शो में सीएम के साथ आप प्रत्याशी अशोक पाराशर पप्पी भी थे। यहां एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि लुधियाना पंजाब का दिल है और लुधियाना से जीतने का मतलब पंजाब का दिल जीतना है। उन्होंने कहा, ‘असि त दिल वी जित्ते ते दिल्ली वी जित्ती आ।’ इसके बाद वह जगह ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’ और ‘भगवंत मान जिंदाबाद’ के नारों से गूंजने लगा।

मान ने लोगों को इतना प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लुधियाना उनकी कर्मभूमि है, क्योंकि मान पहली बार 1991 में लुधियाना में रहे और एक हास्य कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। मान ने लुधियाना में बिताए अपने समय को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें लुधियाना के लोगों की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं यहां आपलोगों से एक बार और जनादेश मांगने के लिए आया हूं।

मान ने कहा कि वह पिछले दिनों जहां भी गए, वहां से उन्हें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन लुधियाना में लोगों का उत्साह सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि वह अब लुधियाना को लेकर पूरी तरह से टैंशन फ्री हैं। यह भीड़ और उनके जोरदार नारे इस बात का सबूत हैं कि हम यह सीट भारी अंतर से जीत रहे हैं। अब मुङो कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है। यहां हर कोई आम आदमी पार्टी की वकालत कर रहा है। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोग एक जून को झाड़ का बटन दबाएंगे और एक नई कहानी लिखेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें