Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM MANN ने रोपड़ में ‘आप’ उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार

April 30, 2024

CM MANN ने रोपड़ में ‘आप’ उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार

रोपड़/जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा से उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने एक रोड शो निकाला जहां भारी संख्या में लोग पहुंचे और ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद और भगवंत सिंह मान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। रोपड़ में जनसमूह को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब हमारी ऐतिहासिक भूमि है। हमारे खालसा पंथ की स्थापना यहीं हुई थी और हमारे गुरुओं ने यहीं कई युद्ध लड़े और जीते। आज हम अपने लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आप लोगों का समर्थन है, यही हमारी ताकत है और हमारा सबसे बड़ा हथियार है। मान ने कहा कि भाजपा नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। वे लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं। वे तानाशाह हैं जो भारत में एक ही पार्टी चाहते हैं। लेकिन, हम वो लोग हैं जो ‘सरबत दा भला’ की प्रार्थना करते हैं। हम सबके अधिकारों की रक्षा करते हैं।

पंजाब अपने सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के लिए जाना जाता है। हम अपने गुरुपर्व, ईद और नवमी एक साथ मनाते हैं। इसलिए हम उन लोगों को हराना है जो लोगों को विभाजित करने और सांप्रदायिक दरारें पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा सोचती है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करके वे आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे, लेकिन केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, वह एक विचार हैं, एक सोच हैं। वे (भाजपा) इस सोच को कैसे रोक पाएंगे? मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम धर्म, नफरत या बंटवारे की राजनीति नहीं करते। उन्होंने अपनी सरकार की 2 साल की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि आप सरकार से पहले नहर का सिर्फ 21 फीसदी पानी खेतों तक जाता था, अभी 59 फीसदी नहर का पानी पंजाब के खेतों में सिंचाई के लिए जा रहा है।

मान ने कहा कि वह पहले ही फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, खडूर साहिब, अमृतसर, फरीदकोट, संगरूर, जालंधर और लुधियाना जा चुके हैं और हर जगह उन्हें लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रि या मिली है। पंजाब की जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए तैयार है। इस लोकसभा में आम आदमी पार्टी पंजाब में 13-0 से जीत दर्ज करेगी। मान ने लोगों से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए वोट करने और उन्हें भारी जनादेश के साथ श्री आनंदपुर साहिब से संसद में भेजने की अपील की। इस मौके पर मलविंदर सिंह कंग ने सीएम मान और जुटे लोगों का उनके अपार समर्थन के लिए धन्यवाद किया। रोड शो के दौरान रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा, कैबिनेट मंत्नी हरजोत सिंह बैंस और अनमोल गगन मान भी मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें