Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Cm Mann ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार

May 9, 2024

Cm Mann ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार

समाना/पटियाला/जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पटियाला में ‘आप’ उम्मीदवार डा. बलबीर सिंह के लिए प्रचार किया। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को 13-0 से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री मान ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर हमला बोला और कहा कि उनका परिवार मुगलों के समय से उसके साथ और अंग्रेजों के शासन में उसके साथ रहा। अकाली दल के समय उसमें रहें। फिर कांग्रेस में रहें और भाजपा सरकार में उसके साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पटियाला रियासत को अहमद शाह अब्दाली ने बनाया क्योंकि कैप्टन के पूर्वज आला सिंह ने अब्दाली का काफिला लूटने वाले खालसा ग्रूप का नाम बताया था। उन्होंने कहा कि कुछ खालसा के लोग अहमद शाह अब्दाली के लूटे हुए सामान को काफिले के पिछले भाग से लूट लेते थे और उसे गरीबों में बांट देते थे। कैप्टन के पूर्वज आला सिंह ने अब्दाली को उन खालसा के लोगों का नाम बताया था, जिसे अब्दाली ने मार दिया। इसी के बाद अब्दाली ने खुश होकर आला सिंह के बेटे को पटियाला रियासत दे दी थी।

मान ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर भी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड की शाम जनरल डायर ने बिक्रम मजीठिया के घर पर डिनर किया था। ऐसे लोगों से पंजाब की वफादारी की उम्मीद क्या कर जा सकती है! वहीं प्रताप सिंह बाजवा के अंदर मुख्यमंत्री बनने की बहुत बेचैनी रहती है लेकिन कांग्रेस ने उनके मुख्यमंत्री बनने के सपने की भ्रूण हत्या कर दी। सुखबीर बादल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुख विलास होटल पंजाब के लोगों के खून पसीने से बना है। उस होटल के प्रत्येक कमरे के साथ एक पूल है। उन्होंने कहा कि हम सुख विलास को पंजाब सरकार के कब्जे में लेंगे और उसको स्कूल में बदल देंगे। वह हर कमरे के साथ फूल वाला पहला स्कूल होगा। इसके लिए हमने एक नारा भी तैयार कर रखा है, दुनिया का पहला स्कूल जिसके हर एक कमरे के पीछे पूल।

मान ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदी शब्दकोश में करीब 6 लाख शब्द है, लेकिन पीएम मोदी सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, पाकिस्तानकब्रिस्तान जैसे 8-10 शब्द ही बोलते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी जैसी समस्याओं पर वह कभी नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में इंडस्ट्री लाने पर भी बहुत काम कर रहे हैं। अभी तक पंजाब में करीब 70,000 करोड़ की इन्वेस्टमैंट हो चुकी हैं जिससे करीब 3 लाख नौजवानों को रोजगार मिल चुका है। इसके अलावा इंडस्ट्री की सुविधा के लिए हमने उसे सारी कागजी प्रक्रिया से मुक्त कर दिया है। हमने इंडस्ट्री के लिए हरा स्टांप जारी किया जिसमें सभी कागजी प्रक्रिया एक साथ हो जाती है और उसे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने नहीं पड़ते।

वहीं प्राइवेट कालोनियों के लिए हमने लाल स्टांप बना दिया है, ताकि भविष्य में कोई गैरकानूनी कॉलोनी न बन सके। जनसभा को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार डॉक्टर बलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और जनसभा में आए सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के करीब 12000 करोड रुपए के फंड रोक रखी है। हम जीतने के बाद संसद में इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे और पंजाब के रुके हुए सभी फंड को पास करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें