Site icon Dainik Savera Times

CM मान ने महिलाओं के लिए मासिक सम्मान राशि को बढ़ाकर 1,100 रुपये करने का वादा किया


संगरूर। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए प्रस्तावित मासिक सम्मान राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये किया जाएगा। आप ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर राज्य की प्रत्येक वयस्क महिला को 1,000 रुपये की मासिक सम्मान राशि देने का वादा किया था। लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक इस योजना को लागू नहीं किया है।

संगरूर में आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिन माताओं और बहनों को पहले प्रति माह 1,000 रुपये दिए जाने थे, उन्हें अब 1,100 रुपये (प्रति माह) दिए जाएंगे।’’ मान ने कहा कि उनकी सरकार लगभग पांच से छह लाख ट्यूबवेल के बंद होने के बाद कृषि क्षेत्र के लिए बिजली सब्सिडी में होने वाली बचत से पैसा देगी।

Exit mobile version