Site icon Dainik Savera Times

CM नीतीश ने मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया, गृह और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखे

CM Nitish Pragati Yatra

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (सरकार) के मंत्रियों को विभाग आवंटित किए। कुमार ने गृह और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास बरकरार रखे जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्यिक विभाग दिए गए हैं। कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से शनिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता व अन्य उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को सड़क निर्माण, खान एवं भूविज्ञन और कला एवं संस्कृति विभाग दिए गए हैं। नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 21 नए मंत्रियों को शामिल किया था। 21 नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ, नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढक़र 30 हो गई। राज्य में संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार कुल 36 मंत्री हो सकते हैं।

Exit mobile version