Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस ने किया ‘कुंभकरण’ प्रदर्शन

March 20, 2025

सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस ने किया ‘कुंभकरण’ प्रदर्शन

भोपाल : कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर ‘‘घोटालों और भ्रष्टाचार के बावजूद सोए रहने’’ का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया और उसके खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए विपक्षी पार्टी के एक विधायक ने ‘‘कुंभकरण’’ की वेशभूषा धारण की।

विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने कुंभकरण को जगाने के लिए बांसुरी बजाई। विधायक दिनेश जैन ने कुंभकरण का वेश धारण किया था। सिंघार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश में घोटाले के बाद घोटाले होने के बावजूद भाजपा सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है इसीलिए हमने इस नाटकीय तरीके से प्रदर्शन किया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं

प्रदेश ने नर्सिंग घोटाला, परिवहन घोटाला, पटवारी घोटाला देखा। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, किसानों को खाद नहीं मिल रही, लेकिन सरकार न तो कोई निर्णय ले रही है और न ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।’’ राज्य के खेल, युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, ‘‘लेकिन कांग्रेस सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने के लिए बजट सत्र के दौरान विरोध और हंगामा कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि तस्वीरें खिंचवाने के लिए विधानसभा का दुरुपयोग करना गलत है और कांग्रेस को तथ्यों पर आधारित बातें करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें