Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू व उनके पति ने भी छोड़ी कांग्रेस

रूद्रपुर/नैनीताल: उत्तराखंड में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। ऊधमसिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उसके पति ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।

पार्टी अध्यक्ष करन महरा को भेजे गये पत्र में श्रीमती गंगवार ने लिखा है कि पार्टी में उपेक्षा के चलते वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हैं

उन्होंने आगे लिखा कि वह आज पर्यन्त तक पार्टी की लगातार सेवा करती रही हैं लेकिन पार्टी उसकी लगातार उपेक्षा करती आ रही है। न तो लोकसभा उम्मीदवार ने उनसे कोई बात की और न ही उन्हें पार्टी कार्यक्रमों तथा बैठकों की सूचना दी जा रही है।

इसलिये वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हैं। श्रीमती गंगवार के पति और कांग्रेस नेता सुरेक्ष गंगवार ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। अभी तक कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं। इससे आने वाले चुनाव में पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Exit mobile version