Site icon Dainik Savera Times

‘कांग्रेस भ्रष्टाचार की जड़ और असम की पहचान से समझौता किया’, बिश्वनाथ रैली से पीएम मोदी का हमला

Congress is the root of corruption' PM Modi attacks from Vishwanath rally

Congress is the root of corruption' PM Modi attacks from Vishwanath rally

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बिश्वनाथ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज़ादी के बाद से ही देश में भ्रष्टाचार की “जड़” रही है और उसने सत्ता के लिए असम की पहचान और हितों से समझौता किया।

यह भी पढ़ें-
इस कंपनी में बड़ी छंटनी: 30,000 कर्मचारियों की नौकरी से निकाला! भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर
असम रैली में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राजकुमार की राजनीति का अंत तय
‘मोदी जी अमेरिका के गुलाम, आज पूरा देश संकट में’, प्रियंका गांधी का नरेंद्र मोदी पर हमला

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने असम के लोगों के साथ न्याय नहीं किया और राज्य की संस्कृति, सुरक्षा और गर्व को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए असम के हितों को बार-बार नजरअंदाज किया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी गलतियों में से एक अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देना था, जिससे राज्य की पहचान पर असर पड़ा।

BJP सरकार के काम गिनाए:

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा बीजेपी और एनडीए सरकार असम के विकास पर ध्यान दे रही है। उनका लक्ष्य राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि पहले जो काम शुरू हो जाना चाहिए था, वह अब किया जा रहा है। सरकार असम की ताकत और संसाधनों का सही इस्तेमाल कर रही है।

 

पेट्रोलियम सेक्टर में प्रगति:

पीएम मोदी ने खास तौर पर पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल सेक्टर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”असम में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का उत्पादन बढ़ा है। पेट्रोल, डीज़ल और गैस का उत्पादन भी पहले से ज्यादा हुआ है।
जब दुनिया में तेल और गैस की कमी हो रही है, तब असम भारत के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में इस क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है और इसका फायदा राज्य और देश दोनों को मिल रहा है।”

चुनाव की जानकारी:

असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। इस चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। बीजेपी अपने सहयोगियों असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के साथ चुनाव लड़ रही है। एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी चाहती है।

Exit mobile version