Dainik Savera Times

हरियाणा में कांग्रेस नेता गिरफ्तारः विधानसभा सत्र से पहले बेरोजगारी पर कर रहे थे प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पीजीटी और सीइटी भर्ती को लेकर युवा कांग्रेस ने विधानसभा सत्र से पहले प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में कांग्रेसी विधानसभ पहुंचे। लेकिन विधानसभा पहुंचने से पहले ही उन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

दिव्यांशु बुद्धिराज ने बताया कि सरकार ने वायदा किया था कि साठ हजार भर्ती होगी। लेकिन यह वायदा पूरा नहीं किया। आज हम सरकार को यह वादा याद दिलाने यहां आए है। हमारी विधायकों से मांग है कि वह सदन में इस मामले को उठाए।

पुलिस कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार करती हुई।

पुलिस कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार करती हुई।

Exit mobile version