Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग

December 16, 2024

कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग

नई दिल्ली : Bangladesh में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई सांसद शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस सांसदों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार से यह अपील की कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं। केंद्र सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि वहां के हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कांग्रेस के नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अपना इकबाल दिखाना चाहिए। बांग्लादेश में रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए उन्हें न्याय दिलाना चाहिए।

सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बार-बार अपील की
मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में देश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं पर इस्लामी तत्वों द्वारा गंभीर हमला किया गया है। नई दिल्ली ने ढाका में अंतरिम सरकार के अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बार-बार अपील की है। विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले महीने कहा था, ‘अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हम चरमपंथी बयानबाजी, हिंसा और उकसावे की बढ़ती घटनाओं से चिंतित हैं। इन घटनाक्रमों को केवल मीडिया की अतिशयोक्ति के रूप में खारिज नहीं किया जा सकता। हम एक बार फिर बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने का आव्हान करते हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें