Site icon Dainik Savera Times

हम जनता को जर्नादन मानते हैं जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh

जयपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दावा किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ शानदार रहा है क्योंकि वह जनता को जनार्दन मानती है जबकि कांग्रेस के लोग एक परिवार को। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जनता से किये गये सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीकानेर के कोलायत में सिंह ने भाजपा उम्मीदवार अजरुनराम मेघवाल के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कहा ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी की राजनीति का ट्रैक रिकार्ड बेहद शानदार है और इसलिये शानदार है क्योंकि हम जनता को जर्नादन मानते है और कांग्रेस के लोग एक परिवार को।’’ उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस र्सिजकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है तो उन्हें दुख होता है।

सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस हमारी सेना के जवानों पर सवाल उठाती है। वे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं। पूरी दुनिया को सबूत मिल गया है, सिर्फ कांग्रेस को नहीं मिला।’’ उन्होंने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि इससे देश का पैसा, समय और संसाधन बचेंगे। उन्होंने कहा, एक देश, एक चुनाव को लोगों का समर्थन मिलेगा लेकिन कांग्रेस आदतन इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत 2027 की शुरुआत तक अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। राजस्थान में 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे।

Exit mobile version