Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस के काल में तो गणोश जी की मूर्ति भी चीन से आती थी : जेपी नड्डा

April 12, 2024

कांग्रेस के काल में तो गणोश जी की मूर्ति भी चीन से आती थी : जेपी नड्डा

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और देश में बदलाव आया है। कांग्रेस के शासन काल में तो गणोश जी की प्रतिमा तक चीन से आती थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर हैं। उन्होंने सीधी संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डॉ राजेश मिश्र के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा, कांग्रेस पहले राजनीति भाई को भाई से लड़ने के लिए करती थी, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की परिभाषा ही बदल दी।

भारत के विकास की रफ्तार और आते बदलाव का जिक्र करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा, वर्तमान में ऑटोमोबाइल बाजार में भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ दिया है, हमसे आगे सिर्फ अमेरिका और चीन है। हम तीसरे नंबर पर हैं। 10 साल पहले मोबाइल पर लिखा होता था-मेड इन चाईना, अब इस मोबाइल पर लिखा हुआ है मेड इन इंडिया। यह फर्क है। इतना ही नहीं दुनिया में सस्ती और असरदार दवा भारत के उद्योगपति बना रहे हैं। दुनिया में निर्यात लगातार हमारा बढ़ा है। हालत यह थी कि 10 साल पहले गणोश जी भी चीन से आते थे, दिवाली के समय जो गणोश जी खरीदते थे, वह भी चीन से आते थे और यह खिलौने चीन से आते थे। आज भारत खिलौने के एक्सपोर्ट के मामले में ढाई गुना वृद्धि कर गया है। आज भारत मोबाइल के एक्सपोर्ट में, खिलौने एक्सपोर्ट में ढाई गुना वृद्धि कर गया है।

कांग्रेस के गांधी परिवार पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा, दिल्ली में बैठे हुए परिवार के लोग चाहे माताजी हों, बेटा हो, बेटी हो, इनको क्या समझ में आएगा। भारत का मूड क्या है और भारत ने किस तरह से मन बना लिया है। मुझे याद है चार महीने पहले जब मैं चुनाव प्रचार करने रीवा आया था, उस समय मुझे साफ दिखता था कि एमपी के मन में मोदी है और मोदी के मन में एमपी और आज भी मुझे दिख रहा है एमपी के मन और देश के मन में मोदी और मोदी के मन में देश और मध्य प्रदेश है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले राजनीति होती थी लोगों को बांट कर, कांग्रेस ने लंबे समय तक भाई को भाई से बांटा। नदी के इस पार उस पार, अगड़ा -पिछड़ा, बिरादरी और वोट बैंक की पॉलिटिक्स की और उसके बाद सबका वोट लिया और वोट लेने के बाद सरकार किसी जाति की बन गई, वर्ग की बन गई, किसी समुदाय की बन गई। वह सभी की सरकार नहीं थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में राजनीति की परिभाषा बदल दी। अब राजनीति होगी वह विकास की राजनीति होगी और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति होगी।

कोरोना और यूक्रेन युद्ध के बाद की दुनिया के हालात की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा, आज दुनिया में अमेरिका जैसा देश भी कोरोना और यूक्रेन-रूस के युद्ध के बाद सारे यूरोप की आर्थकि स्थिति लड़खड़ा गई है। लेकिन इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड जो आर्थकि दृष्टि से सबसे बड़ा संगठन है उसको अगर कोई उगता सूरज दिखता है तो भारत है। हम 10 साल पहले 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे आज भारत पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने के बाद भारत 2027 में तीसरी आर्थकि शक्ति बन जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें