Site icon Dainik Savera Times

दुष्यंत चौटाला बोले- JJP जल्द उम्मीदवारों के नाम का करेगी ऐलान, कांग्रेस पर किया कटाक्ष

झज्जर। लोकसभा चुनाव का रण जीतने के लिए राजनीतिक दल उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। इस बीच हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (JJP) जल्द ही राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज डरे हुए हैं। कांग्रेस का यह आखिरी चुनाव है। हरियाणा में विपक्ष के नेता का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान दर्शाता है कि उनके मन में भी डर है।

जेजेपी का वोट शेयर बढ़ रहा है। पार्टी विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। जेजेपी विधानसभा चुनाव में 10 सीट से बढ़कर 46 का आंकड़ा पार करेगी। दुष्यंत चौटाला ने चुनाव के समय दल बदलुओं को लेकर कहा कि पार्टियां बदलने वाले नेता नहीं होते। जो नेता संगठन के प्रति समर्पति नहीं हैं, वो छोड़कर भाग रहे हैं।

Exit mobile version