नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 को लेकर छात्र राजनीति तेज हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार प्रमुख पदों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को अपना उम्मीदवार बनाया है।
ABVP ने अपने ‘सेंट्रल 4’ पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।
ABVP के उम्मीदवार
अध्यक्ष: यश डबास
उपाध्यक्ष: इशू मौर्य
सचिव: रिया छाबड़ी
संयुक्त सचिव: लक्ष्यराज सिंह
नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म होने के बाद अब DUSU चुनाव का मुकाबला और स्पष्ट हो गया है। ABVP का पैनल दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 से अधिक कॉलेजों और विभागों में जाकर छात्रों से संपर्क करेगा और अपने मुद्दों व योजनाओं के बारे में बताएगा। चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा, हॉस्टल की सुविधाएं, कैंपस इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं। 14 से 16 सितंबर के बीच कैंपस में चुनाव प्रचार तेज होने की उम्मीद है।
18 सितंबर को मतदान, 19 को नतीजे
DUSU चुनाव के लिए 18 सितंबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 19 सितंबर 2026 को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP और NSUI के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल सकता है। ABVP द्वारा अपने केंद्रीय पैनल की घोषणा के साथ ही चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

