Site icon Dainik Savera Times

एल्विश यादव ने बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, CJP पर कसा तंज; बोले- ‘जो पेपर चाहिए, हम लीक करवा देंगे’

Elvish Yadav formed the 'Khargosh Janata Party'

Elvish Yadav formed the 'Khargosh Janata Party'

Elvish Yadav Khargosh Janata Party: यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर तंज कसते हुए एक नई काल्पनिक पार्टी ‘खरगोश जनता पार्टी’ (KJP) की घोषणा कर दी।

एल्विश ने सोशल मीडिया पर अपनी इस नई पार्टी का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनका चेहरा और गाजर खाता हुआ एक खरगोश दिखाई दे रहा है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “सारे भाई जंतर-मंतर पहुंच जाओ, सबको फ्री गाजर मिलेगी।” इससे पहले एल्विश ने कॉकरोच जनता पार्टी का मजाक उड़ाते हुए उसके कथित ‘मैनिफेस्टो’ के तीन बिंदु बताए थे। उन्होंने लिखा कि पार्टी का एजेंडा है- “सबको फ्री टुकड़े”, “कैबिनेट मीटिंग्स फ्रिज के पीछे” और “जीरो पारदर्शिता क्योंकि उन्हें रोशनी पसंद नहीं है।”

”गाजर हमारा हक है”

कुछ समय बाद उन्होंने एक और पोस्ट में कहा कि अब वह कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों से बहस नहीं करते, क्योंकि “बहस से ज्यादा पेस्ट कंट्रोल काम करता है।” खरगोश जनता पार्टी के पोस्टर में भी मजेदार घोषणाएं की गईं। पार्टी का मैनिफेस्टो बताया गया – “गाजर हमारा हक है”, “स्पीड हमारी पहचान है” और “खरगोश एकता जिंदाबाद”। वहीं पार्टी का नारा रखा गया – “तेज दिमाग, लंबे कान, सबका विकास गाजर के साथ।”

 

”आपको जो पेपर चाहिए हम लीक करवा देंगे”

पोस्ट पर एक यूजर ने एल्विश से पूछा, “नीट परीक्षा पेपर लीक और देश की अर्थव्यवस्था के संकट का क्या होगा?” इस पर एल्विश ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “खरगोश जनता पार्टी को सपोर्ट करिए, आपको जो पेपर चाहिए हम लीक करवा देंगे।” हालांकि यह जवाब पूरी तरह व्यंग्य और मजाक के रूप में दिया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इस पर काफी चर्चा हुई।

एल्विश को ट्रोल करने की कोशिश 

इसी दौरान एक अन्य यूजर ने एल्विश को ट्रोल करने की कोशिश करते हुए लिखा कि अब उन्हें यूट्यूब पर व्यूज और इंस्टाग्राम पर लाइक्स नहीं मिलते। इस पर एल्विश ने पलटवार करते हुए कहा, “‘ट्रोलिंग के लायक भी नहीं’ आदमी का वीकली परफॉर्मेंस रिव्यू करने के लिए आपने काफी कमिटमेंट दिखाया है।” एल्विश यादव के इन मजाकिया पोस्ट्स को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पसंद किया है।

वहीं हाल के दिनों में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में एल्विश का यह व्यंग्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब देखने वाली बात होगी कि इस पर जनता और कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Exit mobile version