Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुरादाबाद का हर बच्चा कश्मीर के लिए अपना जीवन देने को तैयार : अमित शाह

April 12, 2024

मुरादाबाद का हर बच्चा कश्मीर के लिए अपना जीवन देने को तैयार : अमित शाह

मुरादाबाद। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के संबंध में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के हाल के बयान को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ह्लकांग्रेस के खरगे जी कहते हैं कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोगों का कश्मीर से क्या लेना है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मुरादाबाद का हर बच्चा कश्मीर के लिए अपना जीवन देने को तैयार है। उन्होंने कहा, सत्तर साल से कांग्रेस अनुच्छेद 370 को अपनी गोद में एक बच्चे की तरह दूध पिलाती रही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ कर दिया गया है। शाह ने कहा, आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया। आज हमारा तिरंगा गर्व के साथ वहां लहरा रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ एक कर दिया गया है। उन्होंने कहा, मोदी जी ने पूरे देश को चार जातियों- महिला, गरीब, युवा और किसान में बांटा है। इस आधार पर पूरे देश में हर किसी का विकास करने के लिए काम किया गया है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के एस टी हसन विजयी हुए थे। इस बार, सपा ने मुरादाबाद से रुचि वीरा को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने सव्रेश सिंह को खड़ा किया है। सव्रेश सिंह 2014 से 2019 तक मुरादाबाद से लोकसभा सांसद थे। हालांकि 2019 में वह चुनाव हार गए थे। 9वीं चरण के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आठ संसदीय सीट पर प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। ये सीट सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत हैं। मतगणना चार जून को होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें