Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह

March 12, 2024

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान पंजाब के राजनीतिक हालात और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘पंजाब से जुड़े मुद्दों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के साथ सार्थक बैठक हुई।‘

बता दें कि भाजपा पंजाब में अपने राजनीतिक जनाधार को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में अकाली दल की फिर से एनडीए गठबंधन में वापसी को लेकर बातचीत जारी है। दूसरी तरफ पार्टी अपने कई दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी भी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें