Site icon Dainik Savera Times

सरकारी स्कूल के बच्चे Paris से French Language का कोर्स कर लौटे वापस, CM Atishi और Manish Sisodia ने की मुलाकात

government school सरकारी स्कूल

government school सरकारी स्कूल

नई दिल्ली : दिल्ली के सरकारी स्कूल के 30 बच्चे पेरिस गए थे और वहां पर उन्होंने फ्रेंच भाषा में एडवांस कोर्स कंप्लीट किया। जब वह वापस दिल्ली लौटे तो उनसे शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुलाकात की और बच्चों की हौसला अफजाई की। दिल्ली सरकार की तरफ से जानकारी साझा की गई है कि आज मुख्यमंत्री आतिशी और मनीष सिसोदिया ने पेरिस जाकर फ्रेंच भाषा का एडवांस कोर्स करके लौटे दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स से मुलाकात की है। दिल्ली सरकार गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सभी मौक़े दे रही है, जिससे वह बेहतरीन शिक्षा प्राप्त करके अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकें।

एक गरीब परिवार का बच्चा विदेश जाकर पढ़ाई करेगा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 30 बच्चे फ़्रेंच भाषा का एडवांस कोर्स करने के लिए पेरिस गए थे। मनीष सिसोदिया के साथ इन बच्चों से मिलना हुआ। कभी सोचा था? एक गरीब परिवार का बच्चा विदेश जाकर पढ़ाई करेगा? ये र्सिफ़ एक सपना नहीं, बल्कि उन लाखों उम्मीदों की जीत है जो अब तक पैसों के अभाव में दबा दी जाती थी। हमने ये साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी आसमान की कोई सीमा नहीं। दिल्ली का हर बच्चा अब बराबरी के मौके पा रहा है। यही दिल्ली की शिक्षा क्रांति है। ये क्रांति जारी रहेगी।’ गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी में मनीष सिसोदिया को शिक्षा में क्रांति का जनक कहा जाता है। आम आदमी पार्टी के सभी नेता मनीष सिसोदिया को शिक्षा क्षेत्र में किए गए बदलाव और विकास को लेकर उनकी काफी ज्यादा सराहना करते हैं।

Exit mobile version