Site icon Dainik Savera Times

सरकार को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए : Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

नई दिल्ली : केरल की वायनाड सीट से सांसद Priyanka Gandhi ने सोमवार को लोकसभा में बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शून्यकाल के दौरान बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए कहा, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है, सरकार को उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, बांग्लादेश सरकार से बातचीत करनी चाहिए और पीड़ितों को पूरा समर्थन देना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘आज विजय दिवस है। 1971 की लड़ाई को जिन शहीदों ने, जिन सेनाओं ने इसे लड़ा, मैं उनको नमन करना चाहती हूं। मैं देश की जनता को नमन करना चाहती हूं कि आज के दिन जो विजय देश ने पाई वह उनके बिना नहीं हो सकती थी। उस वक्त देश अकेला खड़ा था, कोई साथ नहीं था। बांग्लादेश की जनता की आवाज कोई नहीं सुन रहा था। उस समय भारत की जनता एक होकर अपनी सेना के साथ खड़ी हुई, अपने नेतृत्व के साथ खड़ी हुई, अपने वसूलों के साथ खड़ी हुई। इंदिरा गांधी उस समय पीएम थीं। मैं उनको नमन करना चाहती हूं। उन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में साहस दिखाया और ऐसा नेतृत्व दिखाया जिससे देश विजयी हुआ।’

जंगली जानवरों के हमले से करीब 90 लोग प्रभावित हुए हैं
प्रियंका गांधी ने सेना के मुख्यालय से वह तस्वीर उतारने का भी जिक्र किया जिसमें 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर रही है। हालांकि, इसी बीच पीठासीन अधिकारी ने अगले वक्ता को बोलने का मौका दे दिया। इससे पहले प्रश्नकाल में एक पूरक प्रश्न पूछते हुए प्रियंका गांधी ने लोकसभा में मानव-पशु संघर्ष पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वायनाड जिले में जंगली जानवरों के हमले से करीब 90 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने जंगली जानवरों के हमलों का सामना करने वाले लोगों को दिए जाने वाले मुआवजे के बारे में सवाल उठाया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जवाब देते हुए कहा कि यह मुद्दा मुख्य मुद्दे से अलग है। उन्होंने कहा, ‘वायनाड क्षेत्र के तीन तालुका क्षेत्रों में मैं खुद भी गया था, हम लोगों ने पूरी टीम बनाई थी। हमने प्रशासन और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर काम किया था।‘ उन्होंने कहा कि केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक का बड़ा इलाका है जिसमें यह लोकसभा क्षेत्र आता है। सरकार द्वारा जो कार्य कराए गए हैं, उसकी कॉपी वह अलग से कांग्रेस सांसद को उपलब्ध करा देंगे। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा और केरल के कई अन्य सांसदों ने शनिवार को वायनाड की भूस्खलन त्रसदी के पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की मांग को लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

Exit mobile version