Site icon Dainik Savera Times

‘अब उन्हें धुरंधर धामी कहा जाना चाहिए’, सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ में बोले राजनाथ सिंह

He should now called Dhurandhar Dhami said Rajnath Singh

He should now called Dhurandhar Dhami said Rajnath Singh

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काम और नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धामी अब सिर्फ “धाकड़” ही नहीं बल्कि “धुरंधर धामी” कहलाने के हकदार हैं।

यह बात उन्होंने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजित एक जनसभा में कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा योगदान है और उनकी अगुवाई में सरकार ने अच्छा काम किया है। राजनाथ सिंह ने याद करते हुए बताया कि चुनावों के समय उन्होंने भरोसा जताया था कि धामी के नेतृत्व में बीजेपी जीत हासिल करेगी, और ऐसा ही हुआ- पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला।

यह भी पढ़ें- 
Assam Elections 2026: TMC ने जारी की पहली सूची, 17 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी
‘कायरो अमेरिका इस बात को याद रखेगा’, होर्मुज संकट पर साथ न देने पर NATO पर भड़के ट्रंप

उत्तराखंड की खासियत पर क्या बोले?

उन्होंने उत्तराखंड को “देवभूमि” बताते हुए कहा कि यह आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की भूमि है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उसी दौरान उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था।

वैश्विक मुद्दों पर भी रखी राय

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया एक मुश्किल दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि युद्ध का समाधान युद्ध नहीं है, बल्कि बातचीत (संवाद) और कूटनीति से ही समस्याएं हल हो सकती हैं।

भारत की स्थिति पर क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता के कारण भारत ऊर्जा और उर्वरक जैसे संभावित संकटों से बचा रहा। आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात को पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है। भारत की छवि वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है।

बताते चलें कि, पूरे भाषण में रक्षा मंत्री ने जहां एक तरफ मुख्यमंत्री धामी के काम की तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को भी मजबूत और प्रभावी बताया। उन्होंने कहा कि देश और राज्य दोनों सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Exit mobile version