Site icon Dainik Savera Times

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को चौथी बार लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री के पद की शपथ

रांची: झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव जीत के बाद कल चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगे।

रांची के मोरहाबादी मैदान मेंशपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 28 नवंबर की शाम चार बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह गठबंधन की एकजुटता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गई है। इस समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, एनसीपी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड कोंगकल संगमा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखू, पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र उद्धव ठाकरे, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार, तमिलानडू के पूर्व उप मुख्यमंत्री उदय स्टालिन, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मासस के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, नवीन पटनायक, कपिल सिब्बल के अलावा और भी कई नाम शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जगह-जगह होर्डिग लगाये जा रहे है। झामुमो नेता और कांग्रेस नेताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से सजाया गया है।

Exit mobile version