Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के मंत्री ने Nitin Gadkari से घटासनी से कुल्लू तक वैकल्पिक सड़क के निर्माण का किया आग्रह

December 13, 2024

हिमाचल के मंत्री ने Nitin Gadkari से घटासनी से कुल्लू तक वैकल्पिक सड़क के निर्माण का किया आग्रह

Shimla : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari से शुक्रवार को मुलाकात करके उनसे घटासनी से कुल्लू तक एक वैकल्पिक सड़क के निर्माण का अनुरोध किया, जिसमें भुभुजोत में एक सुरंग भी शामिल है। राज्य के लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि घटासनी-शिल्हा-बुधाणी-भुभुजोत-कुल्लू सड़क से घटासनी और कुल्लू के बीच की दूरी 40 किलोमीटर कम होने की उम्मीद है। यहां जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि यह सड़क न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि इससे कुल्लू जिले में आने वाले पर्यटकों को भी काफी लाभ होगा।

350 करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया
बयान में कहा गया है कि सिंह ने ‘भारत सेतु योजना’ के तहत बसंतीपट्टन और खेरी के बीच ब्यास नदी पर 125.57 करोड़ रुपये की लागत से दो लेन वाले उस पुल के निर्माण को मंजूरी देने का भी अनुरोध किया, जो हिमाचल के कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को जोड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने मंडी जिले में पंडोह-शिवा सड़क पर पंडोह में ब्यास नदी पर 19.09 करोड़ रुपये की लागत से 110 मीटर लंबे एक लेन वाले स्टील ट्रस मोटर पुल के निर्माण का भी आग्रह किया। बयान के अनुसार सिंह ने केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 350 करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे सड़क संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होगा और राज्य की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रलय द्वारा रोपवे परियोजनाओं को वन मंजूरी की आवश्यकता से छूट दिए जाने का समर्थन करने के लिए भी गडकरी को धन्यवाद दिया। बयान के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने सिंह को राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें