Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार बनेंगे असम के मुख्यमंत्री, 12 मई को लेंगे शपथ

May 10, 2026

हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार बनेंगे असम के मुख्यमंत्री, 12 मई को लेंगे शपथ

नेशनल डेस्क: असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है। इसी के साथ भाजपा विधायक दल की बैठक मेंहिमंत बिस्वा सरमा को दोबारा नेता चुना गया है। अब वह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जाएगा।

4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने 126 सीटों वाले असम विधानसभा में 82 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

असम के विकास को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी

हिमंता बिस्वा सरमा को राज्य की राजनीति में मजबूत रणनीतिक नेता और विकास पर ध्यान देने वाले मुख्यमंत्री के रूप में देखा जाता है। पिछले कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे कई क्षेत्रों में काम किया। अब दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके सामने असम के विकास को और आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

नरेंद्र मोदी समेत कई नेता होंगे शामिल 

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के कई बड़े नेता और एनडीए के वरिष्ठ सहयोगी शामिल हो सकते हैं। भाजपा की यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि पार्टी असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राजनीतिक जानकार इसे उत्तर-पूर्व भारत में भाजपा की बढ़ती ताकत और मजबूत पकड़ के रूप में देख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें