Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह

March 12, 2024

हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को यहां एलबी स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शाह यहां चारमीनार में भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर ‘पोलिंग बूथ सम्मेलन’ स्थल पर पहुंचेंगे और पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अपराह्न् एक बजे भाजपा के सोशल मीडिया दल के सदस्यों को भी संबोधित कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय पर्यटन मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य के. लक्ष्मण भी शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें