Site icon Dainik Savera Times

‘वैश्विक संकट से निपटने में भारत कोई कसर नहीं छोड़ रहा’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच बोले पीएम मोदी

India is leaving no stone unturned to tackle the global crisis.

India is leaving no stone unturned to tackle the global crisis.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के खिलाफ इजरायल-अमेरिका की संयुक्त लड़ाई के बाद आए वैश्विक संकट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संकट से निपटने में भारत कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- पेड पीरियड लीव याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- उनके लिए रोजगार के अवसर कम हो जाएंगे

एलपीजी को लेकर पैनिक क्रिएट कर रहे- प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “आज युद्ध के चलते जो वैश्विक संकट बना है, उससे निपटने में भारत कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है।” वीडियो में पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आजकल बहुत चर्चा एलपीजी को लेकर हो रही है। कुछ लोग हैं जो पैनिक क्रिएट करने का प्रयास कर रहे हैं, अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। मैं इस समय उन पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ऐसा करके वो जनता के समक्ष खुद तो एक्सपोज हो ही रहे हैं और देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं।”

 

सप्लाई चेन संकट से निपटने में जुटा भारत- पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा, “आज युद्ध से जो ये वैश्विक संकट आया है, उसके प्रभाव से कोई देश अछूता नहीं है। कम या अधिक मात्रा में हर कोई शिकार है। भारत सरकार भी इस संकट से निपटने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। हम अलग-अलग स्तरों पर प्रयास कर रहे हैं। बीते दिनों दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेताओं से मेरी इसको लेकर बातचीत हुई है। सप्लाई चेन में जो बाधाएं आई हैं, उनसे हम कैसे पार पाएं, इसके लिए भी निरंतर प्रयास चल रहे हैं।”

यह भी पढ़ें- राम नगरी में शुरू हुईं हिंदू नव वर्ष मनाने की तैयारियां, घर-घर जलेंगे दीपक, फहराया जाएगा धर्म ध्वज

हम इस वैश्विक संकट को भी पार कर लेंगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “इस वैश्विक संकट ने एक बार फिर दिखाया है कि किसी भी देश का आत्मनिर्भर होना इतना अधिक जरूरी क्यों है। इसलिए ही बीते वर्षों में हमने भारत को एनर्जी सेक्टर्स में आत्मनिर्भर बनाने के लिए होलिस्टिक तरीके से काम किया है।” उन्होंने यह भी दोहराया कि हम इस वैश्विक संकट को भी पार कर लेंगे। उन्होंने कहा, “मैं फिर दोहराउंगा जहां तक सरकार का प्रश्न है, हम किसी भी प्रकार के प्रयत्न या प्रयास में कोई कमी नहीं आने देंगे। हमारे हर निर्णय में जनता का हित सर्वोपरि रहेगा।”

Exit mobile version