Dainik Savera Times

Ishank Chhabbewal विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद पहली बार पहुंचे दिल्ली

ishank

Punjab Desk : आम आदमी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता राजकुमार चब्बेवाल के सुपुत्र इशांक छब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं किसान का कहना है कि आज आम आदमी पार्टी के संयोजन अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उनका धन्यवाद करेंगे साथी इशांत ने कहा कि एक युवा होने के नाते छाबवाल को लेकर उनका एक विजन है।

जिसमें युवाओं के लिए खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम बनाने, जिम बनाने को वह तवज्जो देंगे साथी ड्रग्स और ड्रिंक की समस्या से भी युवाओं को निजात दिलाने के लिए वो काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनको प्रेरणा अपने पिता से मिली है।

ishank

28,690 वोटों से जीत की है हासिल
पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जिसमें होशियारपुर के कंडी क्षेत्र के हलके चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार डॉ. इशांक चब्बेवाल ने 28,690 वोटों से जीत हासिल की है। इशांक चब्बेवाल को कुल 51,904 वोट मिले हैं। बता दें कि पंजाब के सबसे कम उम्र के विधायक होंगे।
इशांक अपने पिता के साथ लगभग 8-10 साल से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और पिता की चुनावी मुहिम में लगातार भाग लेते रहे हैं।

पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे थे
आम आदमी पार्टी ने डॉ. इशांक को चब्बेवाल हलके में पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में उतरा था। राजकुमार चब्बेवाल हलका चब्बेवाल से ही वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े थे। इसके बाद वह कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए थे।
उपचुनाव में हलके के लोगों ने इशांक पर भरोसा कर उन्हें भारी बहुमत के साथ विधानसभा में जिताया है।

Exit mobile version