Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

झारखंड के CM से रांची में उनके आवास पर ED की पूछताछ, दिल्ली में छापेमारी को लेकर दर्ज करवाई FIR

जमीन घोटाले में फंसे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज पूछताछ के लिए दोपहर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी मुख्यमंत्री के रांची स्थित आवास पर पहुंच गए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सोरेन को आज दोपहर को उनके ही आवास पर पुूछताछ के लिए समन दिया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी ठीक समय पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर रांची में पहुंच गए थे। अधिकारियों ने दोपहर को दिए गए समय के अनुसार करीब सवा 1 बजे पूछताछ शुरू कर दी थी। ED के अधिकारियों ने CM सोरेन को जमीन घोटाले से संबंधित प्रश्नावली सौंपी है और जवाब मांगे हैं।

मुख्यमंत्री आवास के पास रांची में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते झामुमो नेता और कार्यकर्ता।

हो सकती है सोरेन की गिरफ्तारी

सूत्रों केस हवाले से पता चला है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने दूसरे दौर की पूछताछ में जिन सवालों के जवाब मांगे हैं यदि उनसे वह संतुष्ट नहीं हुए तो गिरफ्तारी की प्रक्रिया को अंजाम दे सकते हैं। इससे खुद मुख्यमंत्री भी घबराए हुए हैं।

अपनी गिरफ्तारी के मद्देनजर ही उन्होंने पिछले कल अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी। बैठक में दो कागजों पर उनके हस्ताक्षर करवाए गए हैं। दोनों कागजों में से एक पर उनकी पत्नी कल्पना को गिरफ्तारी के बाद अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की संस्तुति करवाई गई है।

जबकि दूसरे कागज पर उनके नजदीकी सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चंपई सोरेन के नाम पर सभी की मुहर लगवाई गई है। इसी बीच झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के आदेश पर गृह सचिव को हटाया गया है। उनका प्रभार गृह सचिव को सौंपा गया है।

घर के बाहर तैनात केंद्रीय बल

दिल्ली में ED के अधिकारियों पर केस

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज करवाया है। सोरेन दिल्ली थाने में शिकायत दी है कि अधिकारियों ने उनकी इजाजत के बिना उनके घर में घुसकर तलाशी ली है और उनकी गाड़ी को वहां से उठाकर ले गए। आवेदन की कॉपी रांची के एससी एसटी थाना को भी भेज दी गई है।

Exit mobile version