नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब देश की राजधानी गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रही है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दोनों ही विदेश दौरों पर हैं और दिल्ली की बिगड़ती स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री ओमान में, विपक्ष के नेता जर्मनी में, देश की राजधानी प्रदूषण में।” इस एक लाइन के जरिए उन्होंने मौजूदा हालात पर अपनी नाराजगी जताई। उनकी यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुकी है।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 361 दर्ज किया गया। यह स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है, जिससे बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
प्रधान मंत्री ओमान में,
नेता विपक्ष जर्मनी में,
देश की राजधानी प्रदूषण में…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 18, 2025
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में ओमान में हैं। इससे पहले वे जॉर्डन और इथियोपिया की यात्रा पूरी कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों जर्मनी में हैं। बुधवार को बर्लिन में उनका स्वागत इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के नेताओं ने किया।
IOC के अनुसार, राहुल गांधी वहां भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करेंगे और यूरोप में पार्टी के विभिन्न नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे एनआरआई से जुड़े मुद्दों और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे केजरीवाल के बयान के बाद दिल्ली के प्रदूषण और इस पर राजनीतिक जिम्मेदारी को लेकर बहस और तेज हो गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...