Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीतीश कुमार को लेकर लालू की बेटी रोहिणी बड़ा बयानः कहा- कूड़ा गया फिर से कूड़ेदान में

January 28, 2024

नीतीश कुमार को लेकर लालू की बेटी रोहिणी बड़ा बयानः कहा- कूड़ा गया फिर से कूड़ेदान में

पटना। बिहार में राजनीतिक उथलपुथल के बीच मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले जनता दल (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा, ‘‘कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में, कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक।’’ नीतीश कुमार ने यह कहते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया कि 18 महीने से भी कम समय पहले वह जिस महागठबंधन और विपक्षी गुट इंडिया में शामिल हुए थे, उसमें उनके लिए स्थितियां ठीक नहीं लगीं और चीजें अच्छी तरह से काम नहीं कर रही थीं। आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक कचरा वाहन की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में – कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक।’’

रोहिणी ने अपने एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नीतीश के बिहार विधानसभा में महिला को लेकर की गयी अभद्र टिप्पणी पर दिए गए बयान को साझा करते हुए कहा, ‘‘थूककर चाटने वाले नेता खुद को ना समझे सूरज जैसा..।’’ उन्होंने अपने भाई और राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक वीडियो साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘‘जनता जनार्दन के बीच जाएंगे, खुद के साथ-साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे।’’ इससे पहले उन्होंने बृहस्पतिवार को भी नीतीश कुमार पर परोक्ष रूप से विवादित टिप्पणी की थी और बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। बाद में राजद ने दावा किया था कि रोहिणी के सोशल मीडिया पोस्ट का उद्देशय़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थे, न कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें