Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

लालू यादव का बड़ा बयान, कहा- BJP-RSS नेताओं को जाति जनगणना कराने के लिए बाध्य कर देंगे

September 3, 2024

लालू यादव का बड़ा बयान, कहा- BJP-RSS नेताओं को जाति जनगणना कराने के लिए बाध्य कर देंगे

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद ने जाति जनगणना के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर मंगलवार को सीधा हमला करते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष उस पर इतना दबाव डालेगा कि उसे यह कराना पड़ेगा।’’ प्रसाद की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने सोमवार को कहा था कि उसे विशेष समुदायों या जातियों के आंकड़े एकत्र करने पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते इस जानकारी का उपयोग उनके कल्याण के लिए हो, ना कि राजनीतिक उद्देशय़ के लिये।

लालू प्रसाद ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, इन आरआरएस/भाजपा वाला का कान पकड़, दंड बैठक करा इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे। इनका क्या औकात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे? इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें