Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनावः पीएम मोदी आज बिहार और बंगाल में करेंगे जनसभा

April 16, 2024

लोकसभा चुनावः पीएम मोदी आज बिहार और बंगाल में करेंगे जनसभा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में पार्टी के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां कर जनता से अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेंगे। पीएम मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे सबसे पहले बिहार के गया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह बिहार के ही पूर्णिया में दोपहर 12:30 बजे एक रैली करेंगे।

माना जा रहा है कि बिहार की अपनी दोनों रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी लालू यादव, तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर निशाना साधेंगे। दोनों रैलियों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वह दोपहर 2:30 बजे बालुरघाट और शाम को 4:15 बजे रायगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पश्चिम बंगाल की अपनी दोनों रैलियों में प्रधानमंत्री मोदी राज्य की कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध और तुष्टिकरण जैसे मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी सरकार को घेरते नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें