Site icon Dainik Savera Times

लोकसभा चुनावः राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का आगाज़ करते हुए दो स्थानों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी की ओर से मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दोपहर दो बजे राज्य के सिवनी जिले के धनोरा गांव और शाम चार बजे शहडोल जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य वरिष्ठ नेता भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version