Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा चुनाव : इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा फरीदकोट सीट से लड़ेगा चुनाव

April 12, 2024

लोकसभा चुनाव : इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा फरीदकोट सीट से लड़ेगा चुनाव

अमृतसर। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक के बेटे ने वीरवार को कहा कि वह पंजाब की फरीदकोट सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगा। सरबजीत सिंह (45) ने कहा कि फरीदकोट के कई लोगों ने उससे चुनाव लड़ने के लिए कहा, इसलिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। सरबजीत सिंह इंदिरा गांधी के 2 हत्यारों में से एक बेअंत सिंह का बेटा है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंगरक्षक बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने 31 अक्तूबर 1984 को उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरबजीत सिंह ने बठिंडा सीट से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह असफल रहा था और उसे 1.13 लाख वोट मिले थे। उसने 2007 में बरनाला की भदौड़ सीट से पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

सरबजीत ने 2014 के लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब सीट से फिर से अपनी किस्मत आजमाई लेकिन वह फिर हार गया। उसकी मां बिमल कौर 1989 में रोपड़ सीट से सांसद चुनी गई थीं। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए 1 जून को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी ने फरीदकोट लोकसभा सीट से अभिनेता करमजीत अनमोल को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने गायक हंस राज हंस को उम्मीदवार बनाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें