Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाराष्ट्र: मिलिंद देवड़ा कांग्रेस छोड़ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में हुए शामिल

January 15, 2024

महाराष्ट्र: मिलिंद देवड़ा कांग्रेस छोड़ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में हुए शामिल

मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने रविवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गये।

देवड़ा मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर गए जहां शिंदे ने अपने समर्थकों के जोरदार जयकारों और तालियों के बीच पार्टी का झंडा और फूल देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सेना के शीर्ष नेता और पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। देवड़ा के साथ उनकी पत्नी पूजा भी थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें