मुंबई: महाराष्ट्र से होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस चुनाव के लिए चार नामों को मंजूरी दी है।
महाराष्ट्र जिन उम्मीदवारों को उतारा गया है उनमें रामदास आठवले, विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले का नाम शामिल है। भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इन चारों नेताओं को महाराष्ट्र में खाली हो रही राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।
BJP announces names of Union Minister Ramdas Athawale, party leaders Vinod Tawde, Maya Chintaman Ivnate and Ramrao Wadkute as candidates for the Rajya Sabha election in Maharashtra. pic.twitter.com/J0jMIKqOFQ
— ANI (@ANI) March 4, 2026
भाजपा ने पहले ही साफ कर दिया था कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। तावड़े इस समय बिहार में भाजपा के प्रभारी हैं। महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, जिनके लिए यह चुनाव कराया जा रहा है।
इससे पहले भाजपा ने महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में भी अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने कुल 9 नामों की घोषणा की है, इनमें बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, असम और छत्तीसगढ़ से तेरश गोवाला, जोगेन मोहन, और लक्ष्मी वर्मा का नाम शामिल है। इसके अलावा हरियाणा से संजय भाटिया और ओडिशा से मनमोहन सामल व सुजीत कुमार के नाम पर मुहर लगी है।
भाजपा ने हरियाणा से राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है। वे 2019 में करनाल लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्हें केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। हरियाणा विधानसभा में भाजपा के पास बहुमत है, इसलिए संजय भाटिया का राज्यसभा के लिए चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
राज्यसभा की जिन सीटों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है, उनके लिए 16 मार्च को चुनाव होना है। भाजपा ने इन चुनावों को लेकर अपनी रणनीति भी तैयार कर ली है और अलग-अलग राज्यों में मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं। इस तरह महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...